फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Advocate Election

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: मतपेटियों में प्रत्याशियों की किस्मत बंद

Sun, 17 Jan 2021 06:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Advocate Election
वोट डालते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। जिला अधिवक्ता संघ का चुनावी घमासान शनिवार को पूरे शबाब पर दिखा। अधिवक्ता संघ सभागार में सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुआ मतदान शाम तक चलता रहा। इस दौरान निर्णायक 1753 मतदाताओं में से 1604 वकीलों ने बैलेट पेपर पर अपना फैसला लिखकर मतपेटी के हवाले किया। मुख्य चुनाव अधिकारी रामनरायन त्रिवेदी ने बताया कि सभी मतपेटियों को प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधि के सामने सील मुहर कर डबल लॉक में रखवाया गया है।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ सभागार में चुनाव कमेटी के लोग सुबह साढे़ सात बजे से आना शुरू हो गए थे। तैयारियों को मुकम्मल करने के बाद सुबह साढ़े आठ बजे मतदान शुरू हुआ। प्रत्याशी और उनके समर्थक ही शुरूआती दौर में मतदान करते दिखे, सुबह दस बजने के बाद मतदान के लिए लाइन लगने लगी, सुबह 11 बजे मतदाताओं की लाइन लंबी हो गई। इसके बाद मतदाताओं का जोश बढ़ता रहा। निघासन, धौरहरा, गोला और पलिया तहसील से जुडे़ वकीलों ने दोपहर बाद लखीमपुर पहुंचकर मतदान किया। इस बीच हो हल्ला और नारेबाजी भी हुई, जिसे चुनाव अधिकारियों ने शांत कराया। मतदान समाप्ति तक 1604 मतदाता वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

-
32 राउंड में होगी मतगणना
चुनाव अधिकारी रामनरायन त्रिवेदी ने बताया 50-50 मतपत्रों की गड्डियां बनाई जाएंगी जिसके बाद प्रत्येक 50 वोटों का एक राउंड होगा, इस तरह 32 चरणों में मतगणना संपादित की जाएगी। मतगणना कक्ष में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी रहेगी, जिसमें प्रत्याशी या उसकी ओर से अधिकृत एक अभिकर्ता ही मौजूद रह सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
न्यायिक कार्यों से विरत रहे वकील
शनिवार को मतदान के लिए जिला अधिवक्ता संघ ने प्रस्ताव पारित करते हुए न्यायिक कार्यों से विरत रहने के निर्णय से जिला जज को अवगत कराया, जिसके बाद न्यायिक अधिकारियों ने भी सुनवाई के बजाय लंबित मामलों में अग्रिम तारीखें दे दीं। वादकारियों की संख्या भी कचहरी में कम ही दिखी।
-
कहीं गठजोड़ तो कहीं जातिगत आंकड़ों की अटकलें रहीं
जिला अधिवक्ता संघ के चुनौतीपूर्ण मुकाबले के दौरान कचहरी परिसर में वकीलों और प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच दिन भर जीत हार को लेकर कयास लगाए जाते रहे तो दोपहर के बाद गठजोड़ की चर्चाओं ने माहौल गरम किया तो दोपहर बाद फलां जाति के वकीलों की संख्या के आधार पर जीत हार का फार्मूला बनता बिगड़ता दिखा। जबकि प्रत्याशियों का व्यवहार और नेतृत्व क्षमता को तीसरे और चौथे आधार के रूप में देखा गया।
-
रहेगी पाबंदी
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन नरेश चंद्र वर्मा ने बताया मतगणना कक्ष में किसी प्रकार का अस्त्र शस्त्र पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है, हर्ष फायरिंग और आतिशबाजी भी रोकी गई है।
-
सुरक्षा व्यवस्था के लिए रहेगी पुलिस टीम
कचहरी में रविवार को मतगणना के दौरान किसी भी अप्रिय हालात से निपटने के लिए एलआईयू ने सतर्कता बरतते हुए रिपोर्ट दी है, तो स्थानीय पुलिस ने सिविल पुलिस की तैनाती की है, जो मतगणना कक्ष के बाहर मौजूद रहेगी।

-
अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए कड़ी टक्कर
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में सबसे दिलचस्प मुकाबला अध्यक्ष के लिए दिखा, अवधेश सिंह, धर्मेद्र शुक्ल और जंगबहादुर सिंह की दावेदारी के बीच विनय सिंह तोमर को भी खासा जनसमर्थन मिलता दिखा तो महामंत्री पद के लिए अजय पांडेय के साथ ही विपुल मिश्र, राजीव पांडेय तो दूसरी तरफ मनोज जायसवाल और विश्वपाल वर्मा के बीच लड़ाई केंद्रित दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed