फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   aducation

5761 बच्चों ने दी प्रवेश परीक्षा, 2624 बच्चों ने परीक्षा छोड़ी

Sun, 12 Jan 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
aducation
लखीमपुर खीरी। जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिसमें 8385 बच्चों के परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते काफी बच्चे परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। इस दौरान 5761 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा में भाग लिया जबकि 2624 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। मितौली सहित सात ब्लॉकों में अधिक बच्चे होने के कारण दो-दो परीक्षा केंद्र बनाए गए।
विज्ञापन

राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक सत्य प्रकाश शुक्ल और सुपरवाइजर बीईओ सुनील कुमार ने बताया कुल 800 बच्चे पंजीकृत थे। जिनको 40 कमरों में परीक्षा दिलाई गई, जिसमें से 529 बच्चों ने परीक्षा दी और 271 बच्चे परीक्षा में अनुपस्थित रहे। वहीं जिला पंचायत इंटर कॉलेज कस्ता के प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार मिश्र और सुपरवाइजर अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि कुल 340 पंजीकृत बच्चे परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। जिनको 17 कमरों में परीक्षा दिलाई गई, जिसमें 223 बच्चे उपस्थित हुए और 117 बच्चे अनुपस्थित रहे। मितौली ब्लॉक में 1140 बच्चों में 752 बच्चों ने परीक्षा दी और 388 बच्चे परीक्षा में अनुपस्थित रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली के प्रधानाचार्य अजीत कुमार शुक्ल से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कि समस्त केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हुई। थानाध्यक्ष मितौली अनिल कुमार सैनी ने सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त करते हुए दोनों केंद्रों पर बारी बारी उपस्थित रहे और एसआई सुनील कुमार एएसआई जेपी यादव सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा ।
विज्ञापन

युवराज दत्त इंटर कॉलेज में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 227 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद वर्मा ने बताया कि 300 परीक्षार्थियों को परीक्षा में बैठना था, लेकिन 73 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा के लिए बलदेव वैदिक इंटर कालेज के 16 कक्षों में बच्चों ने परीक्षा दी। जिसमें 63 बच्चे अनुपस्थित रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा और बीईओ ओंकार सिंह और बीडीओ डॉ. विनय कुमार मिश्रा ने सभी कक्षाओं में जाकर परीक्षा का जायजा लिया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डीएल भार्गव ने बताया कि परीक्षा के लिए 315 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 252 उपस्थित और 63 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed