फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Adrm the Mailani - Gonda Took stock of rail block

एडीएमआर ने मैलानी-गोंडा रेल प्रखंड का जायजा लिया

Sat, 24 Oct 2015 11:02 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 24 Oct 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Adrm the Mailani - Gonda Took stock of rail block
एडीआरएम एसके सप्रा ने दूसरे दिन मैलानी और गोंडा रेलवे लाइन पर स्थित जिले के मैलानी, पलिया और तिकुनियां प्लेटफार्म और मैलानी-गोंडा रेल प्रखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उन्होंने सुरक्षा, संरक्षा और सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

पलियाकलां। स्पेशल एआरटी ट्रेन से यहां आए एडीआरएम ने सबसे पहले अधीक्षक रूम में पुराने अभिलेखों को बारीकी से देखा। इसके बाद वह टिकट घर देखने के बाद रेल प्रखंड का जायजा लिया। साफ-सफाई देखने के बाद स्टेशन परिसर के बाहर जाकर उन्होंने दुकानों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने रलवे के नाले और जर्जर मालगोदाम रोड के संबंध में स्थानीय अधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि यह रोड नगर पालिका को बनवाने के लिए  हैंडओवर की गई है और इससे ज्यादातर आम नागरिकों का ही आवागमन होता  है। उन्होंने बताया कि वह मुख्यालय जाकर डीआरएम से इस रोड को लेकर वार्ता करेंगे। इसके बाद उन्होंने पेयजल की व्यवस्था देखी और विकलांग टंकी के चारों तरफ मार्बल लगवाने और मरम्मत कराने को कहा। उन्होंने दोनों टिकट खिड़की समय से खोलने के निर्देश दिए। उनके साथ सीनियर डीएसओ अनिल कुमार सिंह, सहायक परिचालन प्रबंधक अनुज कुमार सिंह, टीआई मैलानी ओपी तिवारी, आरपीएफ मैलानी के इंस्पेक्टर नारायण सिंह दलबल के साथ स्पेशल ट्रेन से यहां आए थे। वह यहां करीब 23 मिनट रुके और फिर रवाना हो गए।
विज्ञापन

तिकुनियां। एडीआरएम ने यहां पहुंचकर रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेख, ट्रैक, सफाई व्यवस्था की जांच की और व्यवस्थाओं को लेकर अधीनस्थों को निर्देश दिए। यहां व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अजय गर्ग टीटू के नेतृत्व में व्यापारियों ने पांच मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन चकाचक
डीआरएम के दौरे को देखते हुए स्टेशन को चकाचक कर दिया गया था। कर्मचारी उनके आने से कुछ पहले तक साफ सफाई करते देखे गए । स्टेशन, यात्री प्रतीक्षालय, शौचालय सब शनिवार को साफ दिखाई दिए।
घंटा भर रुकी रही पैसेंजर ट्रेन
एडीआरएम की स्पेशल ट्रेन मैलानी से यहां आई थी। जिसको लेकर 52239 तिकुनियां-मैलानी पैसेंजर ट्रेन को लगभग एक घंटा स्टेशन पर ही रोका गया। जिससे यात्रियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मैलानी-शाहजहांपुर रेल
मार्ग की जानकारी ली
मैलानी।
पूर्वोत्तर रेलवे के एडीआरएम एसके सप्रा ने यहां पहुंचकर रात को निरीक्षण किया तथा संरक्षा व्यवस्था को बारीकी से परखा। उन्होंने रेलवे  स्टेशन, चालक-गार्ड विश्रामालय तथा केंद्रीय पैनल का निरीक्षण किया। उन्होंने पैनल पर मौजूद डिप्टी एसएस आरवाई वर्मा से कार्यरत स्टेशन मास्टरों की स्ट्रेंथ तथा संरक्षा की बाबत जानकारी की। डिप्टी एसएस ने बताया कि 16 स्टेशन मास्टरों के सापेक्ष 11 स्टेशन मास्टर कार्यरत हैं। पैनल पर करीब आधे घंटे तक उन्होंने बारीकी से निरीक्षण किया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व में संचालित मैलानी-शाहजहांपुर रेल मार्ग की बाबत भी जानकारी की। इसके बाद वह अपने सैलून में आ गए और रात विश्राम के बाद सुबह सात बजे एआरटी स्पेशल ट्रेन से गोंडा की ओर रवाना हो गए। उनके साथ सीनियर डीओएम एनके शर्मा, सीनियर डीएमई मोहम्मद इदरीस,  सीनियर डीईएन गुप्ता आदि मंडलीय अफसर भी मौजूद थे।

यहां एडीआरएम को रेलवे खाले कॉलोनी निवासी रेलकर्मी मूंगाराम के पुत्र देबशदीपक ने ज्ञापन देकर बताया कि उसने आवास के शौचालय की पाइपलाइन जाम होने की शिकायत की तो एक बार सफाई हुई, लेकिन फिर जाम हो गई। यही नहीं अन्य आवासों का भी यही हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed