{"_id":"62a8e819ed2ed7793c78e399","slug":"administration-s-jcb-on-illegal-encroachment-on-the-roadside-lakhimpur-news-bly4881648146","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड किनारे अवैध अतिक्रमण पर चली प्रशासन की जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड किनारे अवैध अतिक्रमण पर चली प्रशासन की जेसीबी
विज्ञापन
पलिया में नाली किनारे पक्के निर्माण को तोड़ती जेसीबी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापार मंडल के हस्तक्षेप के बाद बीच में ही रोका गया अभियान
पालिका अब अवैध कब्जों और निर्माण को चिह्नित कर रस्सी लगाएगी, इसके बाद शुरू होगी कार्रवाई
पलियाकलां। मंगलवार की सुबह पालिका प्रशासन ने स्टेशन रोड पर जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के हस्तक्षेप और तीखी बहस के बाद अभियान को बीच में ही रोक दिया गया। पालिका अब अवैध कब्जों और निर्माण को चिह्नित कर रस्सी लगाएगी। इसके बाद ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होगी।
मंगलवार की सुबह सीओ आदित्य कुमार, कोतवाल सैयद मोहम्मद अब्बास, नगर पालिका ईओ महेंद्र कुमार चौधरी पुलिस बल और पालिकाकर्मियों के साथ चौकी तिराहे पर पहुंच गए। इसके बाद स्टेशन रोड से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ। नगर पालिका ने नाले और नालियों पर किए गए पक्के निर्माण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। साथ ही नाले के आगे खोखा आदि रखकर कार्य कर रहे लोगों को तुरंत रोड को कब्जा मुक्त करने को कहा। करीब तीन घंटे तक प्रशासन की जेसीबी चलती रही। इस दौरान नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनूप मिश्रा, महामंत्री चांद कुमार जैन आदि मौके पर पहुंचे और बगैर सूचना दिए कार्रवाई को गलत ठहराते हुए अभियान तत्काल रोकने को कहा। इस दौरान प्रशासन और व्यापारियों के बीच काफी नोंकझोंक भी हुई। मामला बढ़ता देख ईओ और पुलिस-प्रशासन ने अभियान बीच में ही रोक दिया।
पालिका प्रशासन का कहना है कि अब रस्सी से अतिक्रमण की जगह चिह्नित करने के बाद ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इस पर व्यापारियों ने भी सहमति जताई। अतिक्रमण अभियान से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही।