फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Administration bowed before farmers, accepted seven demands on the 11th day

खीरीः गोला में किसानों के आगे झुका प्रशासन, 11वें दिन मान लीं सात मांगें

Tue, 14 Dec 2021 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Administration bowed before farmers, accepted seven demands on the 11th day
गोला बजाज चीनी मिल धरना प्रदर्शन स्थल पर सहमति पत्र पढ़कर सुनाते सीओ।
चीनी मिल और किसानों के सहमति पत्र पर सीडीओ ने किए हस्ताक्षर
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। बजाज चीनी मिल के तौल गेट पर बकाया संपूर्ण गन्ना भुगतान की मांग को लेकर धरना दे रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने सीडीओ की मध्यस्थता कराने के बाद 11वें दिन धरना खत्म कर दिया।
सोमवार को बजाज चीनी मिल में संपूर्ण गन्ना भुगतान की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा और किसानों के हठ के आगे जिला प्रशासन को झुकना पड़ा है। सीडीओ अनिल कुमार सिंह दोपहर बाद एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, सीओ राजेश कुमार, बजाज ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. एबी सिंह और शशिभूषण राय के साथ धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। जहां किसानों के मध्य अधिकारियों की एक घंटे से अधिक वार्ता चली।
विज्ञापन

किसान नेता श्रीकृष्ण वर्मा, अमनदीप सिंह संधू, रामनिवास वर्मा, अंजनी दीक्षित, कृष्णा अधिकारी ने संपूर्ण गन्ना भुगतान सहित विधायक द्वारा दर्ज मुकदमे में किसान नेताओं को वादी बनाकर बयान दर्ज कराने और एफआईआर में नामजद चीनी मिल मालिक को एवं चीनी मिल अधिकारियों की गिरफ्तारी का मांग पत्र सौंपा। किसान नेताओं की सभी मांगें सीडीओ और मिल अधिकारियों ने मान लीं, जिस पर सीडीओ ने हस्ताक्षर कर किसान नेताओं की मांग को मजबूती और प्रत्याभूति प्रदान की। जिस पर किसान नेताओं ने नारेबाजी और सीढ़ियों को माला पहनाते हुए आंदोलन खत्म करने की घोषणा की। आंदोलन को समाप्त होने को उपलब्धि मानते हुए सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने किसान नेताओं को माला पहनाई और पैरों में हाथ लगाते हुए उनका अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बलविंदर सिंह हरि सिंह अगेंद्र वर्मा, मंदीप सिंह, मानक सिंह, शिवदयाल वर्मा, जगदीश सिंह, परसादी लाल, बलकार सिंह, राजपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, राजविंदर सिंह, रामनिवास शुक्ल, विश्वनाथ सिंह, विजय मिश्र आदि मौजूद रहे।
गन्ना किसान आंदोलन के 11वें दिन जिला प्रशासन के प्रतिनिधि मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने चीनी मिल प्रतिनिधियों के मध्य माइक द्वारा चीनी मिल के उच्च अधिकारियों से वार्ता कराई। किसानों ने जिला प्रशासन पर विश्वास जताया है। अगर मिल प्रबंधन अपने वादे के अनुरूप कार्य नहीं करता है तो राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन फिर से आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। - श्रीकृष्ण वर्मा, जिलाध्यक्ष,राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन


इन बिंदुओं पर बनी बात
- वर्तमान पेराई सत्र का भुगतान 14 दिन के तहत पहले किया जाए।
- बैलगाड़ी के सट्टा धारकों का संपूर्ण बकाया भुगतान।
- 10 ट्रॉली के सट्टा धारकों का संपूर्ण बकाया भुगतान।
- 10 ट्रॉली से अधिक के सट्टा धारकों का संपूर्ण बकाया भुगतान का 50% भुगतान किया जाए।
- अन्य बकाया भुगतान एवं अवशेष 31 दिसंबर तक चेक के माध्यम से डीएम को दिया जाए और डीएम द्वारा किसानों को दिया जाए।
- 3 दिसंबर से गन्ना लाइन में गन्ना भरी खड़ी ट्रॉलियों का गन्ना, 10 किसानों के अंदाजे जाने को तौल माना जाए इनका भुगतान शीघ्र कराया जाए।
- मुकदमा संबंधी वैधानिक कार्यवाही के के आधीन।

विधायक बोले, किसानों के संघर्ष की हुई है जीत
गोला गोकर्णनाथ। भाजपा विधायक अरविंद गिरी ने 11 दिन बाद किसान आंदोलन की समाप्ति पर खुशी जाहिर करते हुए इसे किसानों के संघर्षों की विजय बताया है। कहां की किसानों को उनके संघर्षों के बल पर विजय मिली है। साथ ही मिल प्रबंधन को नसीहत दी है कि वह शासनादेश के अनुसार कार्य करें और किसान हितों का ध्यान रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed