फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ADM reached municipality, talks ended, picketing ended

एडीएम पहुंचे नगर पालिका, की वार्ता, खत्म हुआ धरना

Thu, 05 May 2022 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
ADM reached municipality, talks ended, picketing ended
डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे सफाई।
सफाई कर्मचारियों का आरोप, प्रशासन ने दबाव बनाकर खत्म कराया धरना
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। स्थायी, संविदा एवं ठेका सफाई कर्मचारी संघ ने बृहस्पतिवार को धरना खत्म कर दिया। इसके पीछे जिला प्रशासन की सख्ती बताई जाती है। हालांकि बृहस्पतिवार की दोपहर एडीएम, एएसपी आदि ने नगर पालिका पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी नेताओं से बात की। अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारी नेता वार्ता से संतुष्ट होकर काम करने के लिए तैयार हो गए हैं। वहीं सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि प्रशासन ने दबाव डालकर धरना खत्म कराया है।
विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी पिछले छह दिन से नगर पालिका में धरना दे रहे थे। इससे
शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई है। सड़क से लेकर मोहल्लों की गलियों और चौराहों पर गंदगी के ढेर लग गए थे। नाले-नालियां चोक होने से गंदा पानी घरों के सामने बहने लगा था।
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था बेपटरी होने से शहर के बिगड़ रहे हालात को देखते हुए डीएम ने सख्त रुख अपनाया है। इसके बाद एडीएम, एएसपी, एसडीएम सदर, सीओ सिटी आदि ने पालिका पहुंचकर धरने पर बैठे लोगों से वार्ता की, जिसके बाद धरना खत्म हो गया। हालांकि सुबह के समय सफाई कर्मचारी नेताओं ने डीएम को मांगों को लेकर ज्ञापन दिया था और मांगें न मानें जाने पर आगे की रणनीति से अवगत कराया था। इसके बाद अचानक शाम को धरना समाप्त होना कर्मचारियों के गले नहीं उतर रहा है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि प्रशासन ने दबाव डालकर धरना खत्म कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम बोले- नो वर्क-नो पे के तहत होगी कार्रवाई
लखीमपुर खीरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने हड़ताल के चलते शहर की बेपटरी सफाई व्यवस्था पर कड़ा रुख अपनाते हुए नियमों का पालन कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई में अड़ंगा डालने और राजनीति करने वालों पर कार्रवाई होगी। इसी के साथ काम न करने वालों को वेतन भी नहीं मिलेगा।

डीएम ने कहा कि सफाई व्यवस्था शासन की पहली प्राथमिकता है, इसमें व्यवधान डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। डीएम ने अधिशासी अधिकारी आरआर अंबेश को नियम विरुद्ध काम करने वाले कर्मचारियों को बर्खास्त करने, अनावश्यक राजनीति करने का प्रयास करने वाले को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नो वर्क-नो पे की कार्रवाई करने को कहा है। डीएम ने अपने कार्य दायित्वों का सही तरह से निर्वहन न करने वाले सफाई कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर उनकी जगह नए कर्मचारियों की भर्ती कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed