{"_id":"4f34f5519280b7a12b8ad64b33313c78","slug":"adhar-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रोस्टर के मुताबिक बनाए जाएंगे आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रोस्टर के मुताबिक बनाए जाएंगे आधार कार्ड
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 19 Dec 2014 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड की उपयोगिता को देखते हुए लोगों में उहापोह की स्थिति बनी हुई हैै। कुछ स्थानों पर आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं, जहां भीड़ उमड़ रही है। इससे कई बार लड़ाई-झगड़े की नौबत पैदा हो रही है। वहीं वसूली की भी शिकायतें मिल रहीं हैं। एडीएम हरिकेश चौरसिया ने एजेंसियों को रोस्टर वार आधार कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ग्राम पंचायत और ब्लाकवार रोस्टर का विवरण मांगा है।
बता दें कि आधार कार्ड की जरूरत पहचान पत्र के अलावा अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक हो गई है। अभी गैस सब्सिडी के चलते उपभोक्ताओं में आधार कार्ड बनवाने की होड़ है। जबकि पेंशन योजनाओं समेत व्यक्तिगत लाभपरक योजनाओं में आधार कार्ड की अनिवार्यता होना तय है। लिहाजा जनपद की करीब 40 लाख आबादी के मुकाबले अभी 20 फीसदी कार्ड नहीं बन सके हैं। एडीएम हरिकेश चौरसिया ने बताया कि एजेंसियों को रोस्टर के मुताबिक गांवों में कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसका ब्लाक स्तर पर प्रचार प्रसार कराया जाएगा। ताकि लोगों को अपने गांव में कैंप लगने की तिथि की जानकारी हो सके। उन्होंने बताया कि कलक्ट्रेट दीवानी परिसर में आधार कार्ड कैंप 20 से 24 दिसंबर तक लगेगा, जिसमें कर्मचारियों/अधिकारियों के आधार कार्ड बनेंगे।
आधार कार्ड बनवाने को उमड़ रही भीड़
पलियाकलां। स्थानीय तहसील में आधार कार्ड बनाने की सूचना पर बड़ी संख्या में वंचित नागरिक वहां पहुंच गए और अपने आधार कार्ड बनवाए।
पलिया तहसील क्षेत्र में आधार कार्ड बनाने का सिलसिला काफी धीमा है। यही कारण है कि अभी बड़ी संख्या में नागरिकों के आधार कार्ड नहीं बन पाए हैं। खास यह है कि आधार कार्ड बनाने की जो तिथि और स्थान तय किए जाते हैं उन पर नागरिक तो वहां पहुंचते हैं कई बार कार्ड बनाने वाली टीम के वहां न पहुंचने पर वे लौट आते हैं।