{"_id":"62b2234f155bf13b7101c968","slug":"acident-lakhimpur-news-bly4890344179","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड वाहन ने बच्चे को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड वाहन ने बच्चे को कुचला
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद जमा भीड़
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खमरिया। पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर सड़क पार करने के दौरान ओवरलोड वाहन ने सात साल के एक बच्चे को टक्कर मार दी। पिकअप से कुचलकर बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने ओवरलोड पिकअप को अपने कब्जे में लिया है।
मंगलवार सुबह आठ बजे आसाराम निवासी सेमलिया थाना लहरपुर जिला सीतापुर अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में बेहटा जा रहा था। इसी दौरान उनका सात वर्षीय पुत्र पीयूष सड़क पार करने लगा। बच्चे का परिवार हरिद्वार में मजदूरी करता था और वह अपनी ननिहाल बेहटा जा रहा था। इसी बीच लखीमपुर से आ रही ओवरलोड पिकअप से बच्चे को टक्कर लग गई। बच्चा पिकअप के नीचे आकर कुचल गया।
सूचना मिलने पर खमरिया पुलिस चौकी प्रभारी केके यादव मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम हाउस लखीमपुर भिजवाया। पुलिस ने पिकअप चालक धीरेंद्र कुमार निवासी दिल्ली को मौके पर गिरफ्तार कर लिया और पिकअप को अपने कब्जे में लिया है। पिकअप को पुलिस चौकी खमरिया में खड़ी करवा लिया है!