फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   acident in khiri

खौलती कड़ाही में गिरा बुजुर्ग, इलाज के दौरान मौत

Sat, 02 Jan 2021 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
acident in khiri
सिंगाही। गांव नौरंगाबाद में कोल्हू पर गुड़ खाने गए एक व्यक्ति का पैर फिसल गया और वह खौलते हुए रस की कड़ाही में जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव नौरंगाबाद निवासी मोनू का कोल्हू गांव के पूरब की तरफ स्थित है। गांव के ही 55 वर्षीय शत्रोहन लाल गुरुवार शाम करीब छह बजे कोल्हू पर बन गुड़ खाने के लिए गए थे। जैसे ही वह कोल्हू पर कड़ाही के पास पहुंचे, उनका पैर फिसल गया और वह खौलते हुए रस में जा गिरे और पूरी तरह से झुलस गए। किसी तरह से वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें कड़ाही से बाहर निकाला और गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि उनको घटना के बारे में जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed