{"_id":"6a5bc50940d5b66835098395","slug":"accused-of-embezzling-government-timber-fir-against-four-including-contractor-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-180204-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सरकारी लकड़ी के गबन का आरोप, ठेकेदार समेत चार पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सरकारी लकड़ी के गबन का आरोप, ठेकेदार समेत चार पर एफआईआर
Sat, 18 Jul 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा। वन निगम की धौरहरा रेंज में सरकारी लकड़ी के परिवहन और अभिलेखों में कथित अनियमितता के मामले में ठेकेदार, इकाई अधिकारी, ट्रक चालक समेत चार लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है।
वन निगम के लॉगिंग सहायक रणजीत राम की तहरीर के मुताबिक, वर्ष 2025-26 में धौरहरा रेंज के लॉट संख्या 94, 95 और 97 से लकड़ी निकासी का कार्य ठेकेदार इरशाद अली उर्फ मुन्ना को मिला था। पांच जुलाई को विभागीय गश्त के दौरान सिकंदरा मार्ग पर ट्रक संख्या यूपी-34 सीटी-4336 रोका गया। जांच में लदी लकड़ी पर विभागीय हैमर मार्क नहीं मिला और वह परिवहन प्रपत्र में दर्ज विवरण से भी अलग प्रतीत हुई। चालक सफीक और उसका एक साथी मौके से भाग गए। संबंधित इकाई अधिकारी भी जांच में सहयोग के लिए उपलब्ध नहीं हुए।
आरोप है कि आपराधिक साजिश के तहत विभागीय परिवहन प्रपत्र का दुरुपयोग कर अवैध रूप से काटी लकड़ी का परिवहन और सरकारी संपत्ति के गबन व चोरी का प्रयास किया गया। अभिलेखों में फर्जीवाड़े की आशंका जताते हुए जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने ठेकेदार इरशाद अली उर्फ मुन्ना निवासी बम्हेला थाना तंबौर, इकाई अधिकारी शिवमूरत, ट्रक चालक सफीक निवासी सीतापुर और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने इसे सरकारी लकड़ी के गबन का बड़ा मामला बताते हुए कहा कि तीन नामजद समेत चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। विवेचना उपनिरीक्षक रुद्रप्रकाश पांडे को सौंपी गई है।