{"_id":"62c49c8452e99a372d28a748","slug":"accident-lakhimpur-news-bly490469550","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नगर बैराज टहलने गए दो दोस्त लापता, डूबने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा नगर बैराज टहलने गए दो दोस्त लापता, डूबने की आशंका
विज्ञापन
महेवागंज। शारदानगर बैराज पर सोमवार दोपहर टहलने गए शहर निवासी दो युुवक पारस और विवेक लापता हो गए हैं। लापता दोनों युवक आपस में दोस्त हैं। बैराज से चंद कदम दूर साइफन के पास युवकों के कपड़े और बाइक बरामद हुई। इससे उनके नहाते समय नहर में डूबने की आशंका है। एसडीआरएफ, स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण तलाश में जुटे हैं। शाम तक कुछ पता नही चल सका है।
सदर कोवाली के मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी पंकज गिरी का पुत्र पारस गिरी (20) अपने साथी मोहल्ला शांतिनगर निवासी घनश्याम के पुत्र विवेक (22) के साथ सोमवार को शारदानगर टहलने गया था। देर शाम तक दोनों वापस घर नही लौटे। परिजन को चिंता हुई। फोन करना शुरू किया तो फोन नहीं मिला। इस पर उन्होंने अपने रिश्तेदार शारदानगर निवासी रूप नारायण पांडेय को फोन कर जानकारी ली। रूप नारायण रात करीब नौ बजे शारदा बैराज की ओर तलाश करने निकले। बताते है बैराज के पास बने साइफन किनारे युवकों की बाइक, कपड़े, मोबाइल और हेड फोन पड़े देख उन्होंने पुलिस और परिजन को सूचना दी। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। नहाते समय युवकों के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। मंगलवार को सीतापुर से फ्लड टीम भी मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। खबर लिखे जाने तक युवकों का पता नही लग सका था।
दुकान पर जाने की बात कह घर से निकले थे
शांति नगर मोहल्ला निवासी घनश्याम ने बताया कि पुत्र विवेक और उसका दोस्त पारस उर्फ आर्यन शहर में एक मेडिकल स्टोर पर काम करते है। सोमवार को दोनों लोग दुकान पर जाने की बात कह घर से निकले थे। शाम तक घर न आने पर संपर्क करने की कोशिश की तो फ़ोन नहीं मिला। रात को शारदा नगर में नहर साइफन के पास बाइक, कपड़े और मोबाइल रखे मिले।