फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

कच्ची दीवार गिरने से दो बच्चियों की मौत, एक घायल

Tue, 12 Oct 2021 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
accident
हादसे के बाद घर में रोती बिलखती मृत बच्चयों के परिवार की महिलाएं। - फोटो : LAKHIMPUR
मोहम्मदी। नगर के मोहल्ला इस्लामाबाद में कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला इस्लामाबाद में सोमवार को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे प्रमोद राठौर के घर के सामने वहीं के प्रमोद की दो पुत्रियां अंशिका व आराध्या और पड़ोसी जगतपाल की बेटी मानवी आपस में खेल रही थीं। तभी पड़ोस में रहने वाले बेचेलाल की कच्ची दीवार अचानक गिर गई, जिससे तीनों बच्चियां मलबे के नीचे दब गईं। दीवार गिरने पर धड़ाम की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए और मलवा हटाकर तीनों बच्चियों को बाहर निकाला। लहूलुहान हालत में तीनों बच्चियों को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मानवी और आराध्या उर्फ छोटी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घायल अंशिका को शाहजहांपुर के जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
उधर, पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। सूचना मिलने पर तहसीलदार सुशील कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया। नगर चौकी इंचार्ज राजेश सिंह यादव ने बताया कि अस्पताल से मेमो आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed