फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

ट्रक को खींच रहा ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत

Sun, 18 Apr 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
accident
accident
महेवागंज/सुंदरवल। शुक्रवार की रात भीरा मार्ग पर जहानपुर गांव के पास ट्रक को खींच कर ले जा रहा एक ट्रैक्टर अचानक पलट गया, जिससे चालक की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा सुंदरवल निवासी नासिर अली (45) का ट्रक ड्राइवर शुक्रवार को खेत से गन्ना भरकर गुलरिया चीनी मिल को जा रहा था। बताते हैं कि बीच रास्ते में ट्रक खराब हो गया। चालक ने फोन कर ट्रक मालिक नासिर को इस संबंध में जानकारी दी, जिस पर नासिर दाउदपुर गांव पहुंचा और एक रिश्तेदार का ट्रैक्टर मांग कर रस्से के जरिये ट्रक को खींचकर ले जाने लगा। इस बीच चीनी मिल पहुंचने से पहले ही जहानपुर गांव के पास ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर चला रहा नासिर उसके नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। सुंदरवल चौकी प्रभारी लोकेश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से दबकर एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक से गिरकर युवक की मौत
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के परेली गांव में मजदूरी करके लौट रहे 30 वर्षीय युवक की बाइक से गिरकर मौत हो गई।
गांव परेली निवासी बाबूराम का 30 वर्षीय पुत्र सोहनलाल शुक्रवार को भिम्मापुर निवासी देवेंद्र कुमार के यहां मजदूरी पर काम करने गया था, शाम को सोहनलाल देवेंद्र की बाइक लेकर घर लौट रहा था, रास्ते में उसकी बाइक लड़खड़ा कर माइनर में जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले सीएचसी गोला, फिर जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद
बाइक ने साइकिल में मारी टक्कर, दो घायल
मझगईं। पलिया-निघासन रोड पर रपटा पुल के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दो लोग गंभीर घायल हो गए।
बेला कलां निवासी रामाधार का 27 वर्षीय पुत्र प्रेमचंद्र साइकिल से पलिया की ओर गया था, जहां से वह वापस अपने घर जा रहा था। इस दौरान पलिया-निघासन रोड पर रपटा पुल के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उसकी साइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह काफी दूर उछलकर जा गिरा और गंभीर रुप से घायल हो गया।

घटना में बाइक सवार गुलरा निवासी राजू भी घायल हो गया। आनन-फानन में दोनों को एंबुलेंस से इलाज के लिए पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed