फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

बाइक से जा रही महिला की रास्ते में हुई मौत

Wed, 04 Nov 2020 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
accident
पलियाकलां। पति के साथ सिंगाही रिश्तेदारी से वापस आ रही एक महिला को पलिया-निघासन रोड पर गहरा फार्म के पास चक्कर आ गया। इस पर उसने बाइक रोकने की बात कही। बाइक से उतरते ही महिला गिर गई और उसकी नाक से खून बहने लगा राहगीरों की मदद से उसका पति उसे अस्पताल लेकर आया लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला रंगरेजान निवासी खलील अहमद की 35 वर्षीय पत्नी रिहाना बानो अपने पति के साथ बाइक से सिंगाही रिश्तेदारी में गई थी। वहां से वह बीते सोमवार को वापस अपने घर आ रही थीं। इस दौरान पलिया-निघासन रोड पर गहरा फार्म के पास उसने चक्कर आने की बात कहते हुए बाइक रोकने को कहा। बाइक रोकने के बाद महिला उसपर से उतरी और अचेत होकर गिर गई। इसके बाद उसकी नाक से खून आने लगा। उसका पति भी कुछ नहीं समझ पाया और खून निकलने के बाद उसने उधर से गुजर रहे राहगीरों से मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद राहगीरों की मदद से पत्नी को लेकर पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आया। यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजन में कोहराम मच गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed