फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

नशे की हालत में युवक ने पी लिया पेट्रोल, मौत

Fri, 23 Oct 2020 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
accident
लखीमपुर खीरी। नशे की हालत में एक युवक ने घर में रखा पेट्रोल पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव मकसोहा निवासी विजय पाल (30) बुधवार की शाम करीब छह बजे घर पहुंचा। मोरचरी पर मौजूद परिवार के लोगों ने बताया कि विजयपाल नशे में था। उसने कुछ देर बाद घर में बोतल में रखा पेट्रोल उठा लिया और उसे पी गया। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों को जानकारी हुई। इस पर आनन-फानन में परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed