फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

खीरी में 34 नए कोरोना संक्रमित मिले

Sat, 17 Oct 2020 06:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
accident
accident
लखीमपुर खीरी। जिले में शुक्रवार को 377 कोरोना संक्रमितों की जांच रिपोर्ट आई जिसमें 10 पॉजिटिव और 367 निगेटिव रहे। जबकि निजी लैब की जांच रिपोर्ट में आठ एवं 16 लोग एंटीजन रिपोर्ट में पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहसील सदर में मिले संक्रमितों में पुलिस लाइन में एक, काशी नगर में दो, भटनागर कॉलोनी में एक, शास्त्री नगर में एक, संतोष नगर कॉलोनी में दो, नईबस्ती में एक, भुईफोरवानाथ में एक, राजगढ़ में एक, आवास विकास कॉलोनी में एक, ऑफिसर कॉलोनी में एक, सुंदरपुरम में एक, बाजपेई कॉलोनी में दो, शिव कॉलोनी में एक संक्रमित मिला।
विज्ञापन

उधर, तहसील क्षेत्र धौरहरा क्षेत्र के मदारा बेहड़ में दो, शेखनपुरवा में एक, रमनगरा में एक संक्रमित मिला। तहसील क्षेत्र मितौली के गांव शहीदपुर में एक, टिकरिया में एक, नगरा कलुआ मोती में दो और तहसील क्षेत्र गोला के गांव जगन्नाथ में एक,छितौनिया में एक एवं शहर के मोहल्ला कुम्हारन टोला में एक,तीर्थ मोहल्ला में एक और तहसील क्षेत्र पलियाकलां के गांव त्रिकोलिया में एक संक्रमित मिला। उन्होंने बताया कि पांच संक्रमित मरीजों के मोबाइल नंबर न मिलने के कारण उनको ट्रेस किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मिलने पर आज कोर्ट रहेगा बंद
लखीमपुर खीरी। सिविल कोर्ट में तैनात एक कर्मी के कोरोना पॉजिटिव होने पर जिला मुख्यालय स्थित अदालतें शनिवार को बंद रहेंगी। जिला जज शिवशंकर प्रसाद ने कोविड-19 संक्रमण को लेकर दिए गए हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित अदालतें बंद रखने का आदेश दिया है।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम समिति के प्रभारी और एडीजे प्रथम श्याम कुमार ने बताया कि संक्रमण रोकने के लिए पूरे अदालती परिसर का सैनिटाइजेशन कराया जाएगा, इस दौरान किसी वादकारी व अधिवक्ताओं को अदालती परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा। बहुत जरूरी मामलों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होगी।

वहीं जिला अधिवक्ता संघ के महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते शनिवार को सिविल कोर्ट बंद रहने के कारण अधिवक्ताओं की ओर से शनिवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया गया है, इसके चलते जिला उपभोक्ता फोरम मोटर वाहन दुघर्टना प्रतिकर अधिकरण सहित डीएम एसडीएम और चकबंदी अदालतों में भी वकील साथी अदालती कामकाज से विरत रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed