फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

सड़क हादसों में मां-बेटी समेत चार की मौत, चार घायल

Mon, 07 Sep 2020 06:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
accident
घटना के बाद बदहवास बच्चे। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में मां-बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद सभी शव परिवार वालों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत
सिंगाही के मोहल्ला गद्दिन निवासी इस्लाम ने बताया कि उसकी ससुराल धौरहरा कस्बे में है। वह पत्नी तरन्नुम को विदा कराने रविवार को ससुराल गया था। उसकी बहन 30 वर्षीय शायदा की ससुराल धौरहरा के पड़ोस स्थित गांव लालापुरवा निवासी अतीक के यहां है। सोमवार को जब वह पत्नी तरन्नुम को लेकर घर आ रहा था तो शायदा ने भी साथ चलने को कहा। इस्लाम के साथ गए भाई इकरार ने बहन शायदा और चार वर्षीय बेटी अल्फिसा, सात वर्षीय अल्तमस को एक बाइक पर बैठाया। इस्लाम पत्नी तरन्नुम के साथ अपने तीन बच्चों के साथ दूसरी पर बाइक पर बैठ गया। बाइक पर जगह न होने के कारण इस्लाम ने अपनी आठ साल की बच्ची तहसीन बानों को शायदा के साथ बैठा दिया। दोनों बाइकों पर चार-चार लोग सवार होकर धौरहरा से सिंगाही के लिए रवाना हुए। सुबह करीब साढ़े नौ बजे पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने निघासन कसबे में स्थित विधायक शशांक वर्मा के कार्यालय के सामने इकरार की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे शायदा और अल्फिसा सड़क पर गिर गई। ट्रक के पहिये के नीचे आने से दोनों की कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि चालक हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

निरीक्षक अपराध नरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक का नंबर फैजाबाद का है। ट्रक में कागजों के माध्यम से जानकारी ली जा रही है। चालक फरार है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट लिखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से एलआईसी अभिकर्ता की मौत
भीखमपुर गांव सेमरई निवासी एलआईसी अभिकर्ता अरुण कुमार मिश्र रविवार की रात साढ़े नौ बजे गोला निवासी अपने साथी 40 वर्षीय दीपू गुप्ता के साथ भीखमपुर से अपने घर आ रहे थे। रजुआपुर गांव के निकट सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची 112 पुलिस दोनों को सीएचसी मितौली ले लाई, जहां हालत में सुधार न होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां से अरुण कुमार मिश्र को लखनऊ रेफर किया गया, मगर इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। अरुण कुमार मिश्रा हेलमेट पहने हुए थे। वह अपने पीछे पिता बालकराम, पत्नी प्रेमलता और दो बेटी और पुत्र को छोड़ गए हैं। अरुण मिश्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

दो बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत, तीन घायल
हादसा सोमवार की सुबह मोहम्मदी-बरवर मार्ग पर हुआ। गांव विषमासी निवासी संजय पत्नी संगीता (45) के साथ बाइक से रिश्तेदारी में सीतापुर जिले के थाना पिसावां के गांव चौकनिया जा रहे थे। मोहम्मदी-बरवर मार्ग पर पाल अभय कचनार गांव के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में संगीता की मौके पर ही मौत हो गई। संजय के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार अनिल और उनकी सलहज उर्मिला घायल हो गईं। तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक अनिल हेलमेट लगाए थे। जबकि संजय हेलमेट नहीं पहने थे। अनिल पुवायां के उदनापुर गांव के रहने वाले थे। वह सलहज उर्मिला के साथ एक रिश्तेदारी में गांव गलरई से वापस आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed