फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

शारदा के रेल पुल की पुताई करते समय नदी में गिरा कर्मी

Mon, 31 Aug 2020 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
accident
पलिया शारदा नदी में पुताई के दौरान गिरे कर्मी को बाहर निकालने के बाद लगी भीड़। - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। शारदा नदी के रेलपुल की रंगाई-पुताई करते समय एक मजदूर अचानक संतुलन खो बैठा, जिससे वह नदी में जा गिरा। यह देख आसपास के लोगों के होश उड़ गए। नदी किनारे घूम रहे लोगों ने नदी में छलांग लगा दी और उसे सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

शारदा नदी के रेलपुल पर रंगाई पुताई का कार्य चल रहा है। पुल के नीचे रस्सी से बांस की बल्ली बांधकर मजदूर उस पर बैठकर जान जोखिम में डालकर पुताई का कार्य कर रहे हैं। गांव श्रीनगर निवासी रामेश्वर का 36 वर्षीय पुत्र नरेंद्र कुमार पुताई का कार्य कर रहा था। अचानक वह अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। आसपास घूम रहे लोगों ने जब नजारा देखा व चीख पुकार सुनी तो आनन -फानन में कई लोग नदी में कूद गए और नरेंद्र को बचाकर किनारे तक लाए। घटना के बाद अफरातफरी के साथ ही भीड़भाड़ पुल के पास लगी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed