फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

सुबह टहलने निकले युवक की कार की टक्कर से मौत

Sun, 30 Aug 2020 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
accident
मोहम्मदी में सड़क दुर्घघटना में मृत मुईन के रोते बिलखते परिजन - फोटो : LAKHIMPUR
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सुबह टहलने निकले युवक को मोहम्मदी-बरवर मार्ग पर कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि वह सड़क से उछलकर दूर खाईं में जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे उसके परिवार में चखीपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

गांव पाल अभय कचनार निवासी यूनुस ने बताया कि पुत्र मुईद (20) रविवार सुबह पांच बजे मोहम्मदी-बरवर मार्ग पर अपने गांव के निकट टहल रहा था। इसी बीच बरवर की ओर से आ रही कार ने सामने से उसे टक्कर मार दी, जिससे वह दूर खाई में जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक कार समेत मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंचे समाजसेवी शिवम राठौर नगर पालिका परिषद की एंबुलेंस से उसे मोहम्मदी इलाज के लिए ला रहे थे। तभी मुईद ने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं मृतक के पिता यूनुस, मां शबरूना और छह भाई और बहनों का रो- रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed