{"_id":"5ef0ec1d8ebc3e42c04127a8","slug":"accident-lakhimpur-news-bly4101889189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैगलगंज में ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैगलगंज में ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैगलगंज। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर थाना मैगलगंज क्षेत्र में लिधियाई मोड़ पर रांग साइड आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
थाना मैगलगंज क्षेत्र के गांव बिछिया निवासी अनिल कुमार अग्निहोत्री (40) रविवार की शाम किसी काम से मैगलगंज आए थे। वह रात करीब 11 बजे घर वापस जा रहे थे। लिधियाई मोड़ के पास वह सीतापुर की तरफ स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए जा रहे थे। इसी बीच सीतापुर की तरफ से रांग साइड में आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि बाइक चालक के पास हेलमेट नहीं था। ट्रक ने रांग साइड में आकर बाइक में टक्कर मारी है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।