फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

फोटोग्राफर की शाहजहांपुर में सड़क दुर्घटना में मौत, एक घायल

Mon, 22 Jun 2020 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
accident
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। शादी की फिल्म बनाकर लौट रहे कस्बे के युवा फोटोग्राफर की बाइक में पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को शाहजहांपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक फोटोग्राफर की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा शनिवार की रात निगोही-शाहजहांपुर मार्ग पर हुआ। परिवार वालों के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला बाजारगंज निवासी शाहिद मंसूरी (28) अपने साथी राजीव शुक्ला के साथ बाइक से शादी की फिल्म बनाने निगोही (शाहजहांपुर) के गांव ग्राम टिकरी गए थे। वहां से देर रात वापस आ रहे थे। रात करीब एक बजे निगोही-शाहजहांपुर के बीच अज्ञात पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे शाहिद और राजीव बाइक समेत गिरकर बेहोश हो गए। करीब एक घंटे बाद जब राजीव को होश आया तो उसने परिवार के लोगों को सूचना दी। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शाहिद को मृत घोषित कर दिया। शाहिद की मौत से घर में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे माता, पिता, पत्नी और डेढ़ वर्ष का पुत्र छोड़ गए हैं। कस्बे के मोहल्ला बाजारगंज निवासी शाहिद का मोहल्ला कंटेनमेंट जोन घोषित किए जाने पर उसका शव उसके बहनोई रियासत अली उर्फ छोटे पत्रकार के घर लाया गया। जहां से उसे बरवर रोड स्थित कब्रिस्तान में सुपर्देखाक किया गया। शाहिद की आकस्मिक मौत पर प्रेस क्लब और युवा प्रेस क्लब के सदस्यों ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed