{"_id":"5eecef298ebc3e42da4d2bfd","slug":"accident-lakhimpur-news-bly409845556","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर, पांच यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर, पांच यात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरधान (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के पचपेड़वा क्रॉसिंग के पास शुक्रवार सुबह रोडवेज बस और ट्रक में आपने सामने टक्कर हो गई। बस अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई। बस में सवार 38 यात्रियों में पांच लोग घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पीलीभीत बस्ती स्टेट हाईवे पर शुक्रवार सुबह चार बजे दिल्ली से गोंडा जा रही गोंडा डिपो की बस और लखीमपुर से मुरादाबाद जा रहे ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बस में 38 सवारियां थीं, जिसमें पांच यात्री जख्मी हो गए। घायल प्रमिला देवी (52), शमीमा (35), सुनील कुमार (49), सुनीता (35), ब्रजनाथ (40) को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिन लोगों ने मामूली चोटें आने पर अस्पताल जाने से मना कर दिया उनका मौके पर ही उपचार करा दिया गया।
थाना फरधान इंस्पेक्टर विमल गौतम का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने पर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया। ट्रक और बस चालक के आपस में समझौता कर लेने पर दोनों जाने दिया गया।