{"_id":"5e933c7c8ebc3e774a6bb561","slug":"accident-lakhimpur-news-bly402485937","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉली में घुसी बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉली में घुसी बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममरी। कोटवारा रोड पर शनिवार की रात एक बाइक ट्रैक्टर में जुतीं दो ट्रॉलियों के बीच जा घुसी। जिसमें बाइक सवार मनीष की मौत हो गई, जबकि उसका साथी आनंद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
शनिवार रात हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव नौगवां निवासी दुजाराम का 25 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार गांव के ही अपने साथी 20 वर्षीय आनंद कुमार के साथ गोला से बाइक पर घर जा रहा था। कोटवारा रोड पर सामने से आ आ रहे एक ट्रैक्टर में जुती दो ट्रॉलियों के बीच बाइक जा घुसी। हादसा होने से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया और आनंद कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी सुधार न होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है। हैदराबाद पुलिस ने बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में लेते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ सुनीत कुमार ने बताया कि मृतक की मां जगरानी की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक संतराम पुत्र दयाराम निवासी सकेथू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।