{"_id":"5e594ab48ebc3ef3b036b2bf","slug":"accident-lakhimpur-news-bly397732814","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई कार, ताई और भतीजे की मौत, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई कार, ताई और भतीजे की मौत, चालक गंभीर
विज्ञापन
सिकंद्राबाद (लखीमपुर खीरी)। लखीमपुर-मितौली मार्ग पर थाना मितौली क्षेत्र में आवारा पशु के अचानक सामने आने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार ताई और भतीजे की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार महिला अपनी बेटी को विदा कराने भतीजे के साथ लखीमपुर आ रही थी।
हादसा शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे हुआ। फर्रुखाबाद सदर कोतवाली के मोहल्ला नुनहाई निवासी अन्नपूर्णा देवी (58) अपने भतीजे अभिषेक (18) को साथ लेकर बेटी को विदा कराने लखीमपुर शहर के फत्तेपुर सैधरी जा रहीं थीं। कार फर्रुखाबाद निवासी अभिषेक मिश्रा चला रहा था। लखीमपुर-मितौली मार्ग पर थाना मितौली क्षेत्र में शिवाला मोड़ पर अचानक कोई पशु कार के सामने आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक, अन्नपूर्णा देवी और उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को लेकर बेहजम सीएचसी पहुंची, जहां डॉक्टर ने ताई और भतीजे को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ अनिल कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिए है।