फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

सड़क हादसे में साले-बहनोई की मौत

Sun, 23 Feb 2020 10:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
accident
सिकंद्राबाद (लखीमपुर खीरी)। थाना नीमगांव क्षेत्र अंतर्गत लखीमपुर सिकंद्राबाद मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक और उसका बहनोई घायल हो गए। पुलिस दोनों को लेकर जिला अस्पताल आई, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

थाना फरधान के गांव वभनियारपुर निवासी प्रेम ने बताया कि उनके भाई अवधेश (35) की ससुराल थाना नीमगांव के गांव बहेरा में है। रविवार को वह साले संजय (32) के साथ बाइक से वापस गांव आ रहे थे। शाम साढ़े आठ बजे रोशननगर भट्ठे के पास बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। भट्ठा मजदूरों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस दोनों घायलों को एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। परिवार वालों को सूचना दी गई है। सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed