फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर आग का गोला बना ट्रक, पानीपत से कंबल, टायर और दवा लेकर जा रहा था सिलीगुड़ी

Fri, 17 Jan 2020 08:47 PM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 17 Jan 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
accident
आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे दमकल कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली नेशनल हाईवे पर कंबल भरा ट्रक मैगलगंज बाईपास के पास बोल्डर से टकरा गया, जिससे ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन

हादसा शुक्रवार की सुबह करीब 5.30 बजे हुआ। मुरादाबाद के गांव बगरुआ निवासी ट्रक चालक मोहम्मद नाजिम ने बताया कि वह पानीपत से कंबल, टायर और दवा भरकर सिलीगुड़ी जा रहा था। मैगलगंज बाईपास पर रूट डायवर्जन के लिए बोल्डर लगाए गए हैं, जिससे अचानक ट्रक टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक चालक व उनका साथी रघुवीर सिंह कुछ समझ पाते। तब तक आग ने केबिन को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


ड्राइवर सहित दोनों लोगों ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक को जलता देख हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए। अन्य ट्रक चालकों व छोटी गाड़ियों के चालकों ने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। राहगीरों ने मैगलगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर मैगलगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग के आगे पुलिस भी असहाय रही। जिससे पूरा ट्रक व उसमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। इससे हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घंटे बाद पहुंचे दमकलकर्मी
ट्रक चालक और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद आग लगने की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई थी। पुलिस तो कुछ देर बाद मौके पर पहुंच गई, लेकिन फायर ब्रिगेड को आने में पूरी तीन घंटे लग गए। फायर ब्रिगेड जब मौके पर आई तब तक ट्रक व सामान को खाक कर आग शांत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed