फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

पेड़ से टकराने के बाद नहर में गिरी वैन, सभी सुरक्षित

Mon, 13 Jan 2020 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
accident
मैलानी। भीरा रोड पर शनिवार की रात एक वैन सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से बचने के चक्कर में असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई, उसके बाद शारदा सहायक नहर में जा गिरी। हादसा पुलिया की टूटी रेलिंग की वजह से हुआ। गनीमत यह रही कि चालक समेत कार सवार सभी चार लोग सुरक्षित बच निकले। सभी बरेली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

हादसा शाम करीब साढ़े आठ बजे मैलानी-भीरा रोड पर जंगल में हुआ। मैलानी से एक वैन भीरा की ओर जा रही थी। जंगल में सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली को आता देख चालक वैन का संतुलन खो बैठा। वैन पहले एक पेड़ से टकराई। उसके बाद शारदा सहायक नहर में जा गिरी। नहर के पास ही मैलानी सेंक्चुरी रेंज का बैरियर है। बैरियर कर्मियों ने वैन को नहर में गिरता देख इसकी सूचना पुलिस को दी। वनकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंच नहर में गिरी वैन में सवार लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें कीं। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वनकर्मियों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद वैन में सवार लोगों को नहर से सुरक्षित बाहर निकाला। वैन चालक देवरनियां बरेली निवासी जुबेर ने बताया कि सामने से आती ट्रैक्टर ट्रॉली को देख उसने वैन साइड मेें करने की कोशिश की, लेकिन असंतुलित होकर पेड़ से टकराने के बाद पुलिया टूटी होने के कारण वैन नहर में जा गिरी। कार में देवरनियां बरेली निवासी चालक जुबेर के अलावा वहीं के छोटू, श्रवण कुमार, उवेश 13 वर्ष सवार थे। दुर्घटना में सभी सुरक्षित बच गए, लेकिन चालक जुबेर और छोटू को मामूली चोटें आई हैं। सुबह वैन को पुलिस ने नहर से निकलवाया।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में नहर में कार गिरने से गई थी छह की जान
मैलानी-भीरा रोड पर जंगल में स्थित नहर में इससे पहले वर्ष 2012 में कार गिरने के तीन हादसे हुए थे। इन हादसों में एक मासूम बच्ची सहित करीब छह लोगों की जान गई थी। तब हरकत में आए प्रशासन ने नहर के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनवाए थे और पुलिया की टूटी रेलिंग भी बनवाई थी। उसके बाद नहर में होने वाले ऐसे हादसे बंद हो गए थे। तब से आठ साल बाद नहर में कार गिरने का हादसा हुआ है। रेलिंग काफी दिनों से टूटी है, लेकिन संबंधित अधिकारियों का ध्यान उधर नहीं गया है। रेलिंग न बनने पर ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed