{"_id":"5e1b647d8ebc3e87a10e0ff7","slug":"accident-lakhimpur-news-bly3917581106","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने मोहम्मदी के दो दोस्तों को रौंदी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने मोहम्मदी के दो दोस्तों को रौंदी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी। शाहजहांपुर में रोडवेज बस से कुचलकर दो दोस्तों के मरने की खबर जब उनके घरों पर आई तो दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। हादसा जिसने सुना वहीं सन्न रह गया। परिवार के लोग शाहजहांपुर चले गए।
मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा रामलीला मैदान निवासी सावन वाल्मीकि (21) रविवार की दोपहर अपनी बाइक से अपने दोस्त मोहल्ले के ही रवि (20) के साथ किसी काम से शाहजहांपुर जा रहा था। शाहजहांपुर के निकट भावलखेड़ा के पास सामने से आ रही रोडवेज की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बिना हेलमेट बाइक चला रहे सावन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवि घायल हो गया। उसने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में दोनों की मौत होने की खबर जब उनके घरों पर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक सावन अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से पिता रामकिशोर, मां मंजू, बहन चांदनी, रुचि का बिलख रहीं हैं। उधर मृतक रवि के पिता राजेंद्र की भी मौत हो चुकी है। मां महरन्ना, भाई मोनू, बहन सपना का रो- रो कर बुरा हाल है। दोनों मृतक अविवाहित थे। मृतक सावन नपाप का कर्मचारी था। चेयरमैन संदीप मेहरोत्रा दोनों मृतकों के परिजन को लेकर शाहजहांपुर गए हैं।