{"_id":"5e1b27168ebc3e87ab492977","slug":"accident-lakhimpur-news-bly391660094","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर जा रही रोडवेज बस खंदक में पलटी, आठ यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर जा रही रोडवेज बस खंदक में पलटी, आठ यात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस में सवार थे 26 यात्री, राहगीरों ने शीशे तोड़कर बाहर निकाला
बिजुआ। गौरीफंटा से कानपुर जा रही एक रोडवेज बस गांव मालपुर के पास सामने से आ रही एक इनोवा को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर पुलिया तोड़ती हुई बांई तरफ खंदक में जा गिरी। बस में 26 यात्री सवार थे, जिनमें आठ यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
हादसा थाना भीरा क्षेत्र में रविवार सुबह हुआ। हरदोई डिपो की बस सुबह आठ बजे गौरीफंटा से कानपुर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस काफी तेज रफ्तार में थी। भीरा थाना क्षेत्र के गांव मालपुर के आगे सामने से आ रही इनोवा को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो गई। जहां हादसा हुआ वहां सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। रफ्तार तेज होने से बस पुलिया को तोड़ती हुई खंदक में जा गिरी। बस में सवार यात्री मदद को चीखने लगे। वहां से गुजर रहे लोगों ने बस के शीशे तोड़कर सवारियों को बाहर निकाला। सूचना पर यूपी 112 और भीरा बिजुआ पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में करीब आठ सवारियों को हल्की चोटें आईं थीं, जिन्हें इलाज के लिए बिजुआ सीएचसी लाया गया। बस को ड्राइवर सुधीर शुक्ला और परिचालक विमलेश द्विवेदी ने बताया कि बस में 26 यात्री सवार थे।