{"_id":"5e19bb938ebc3e87a10e0e7a","slug":"accident-lakhimpur-news-bly3915427173","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक करने के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई कार, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक करने के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई कार, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। संपूर्णानगर रोड पर मरौंचा मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हुई एक कार ट्रॉली में घुस गई। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, इनमें से एक घायल को गंभीर हालत के चलते लखनऊ रेफर किया गया है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी।
शुक्रवार देर रात पलिया के मोहल्ला किसान द्वितीय निवासी रामचंद्र विश्वकर्मा के यहां आए रिश्तेदारों को एक कार में उनका बड़ा पुत्र अजय उर्फ संजय (25) व छोटा पुत्र सुकेश उर्फ टोनी (22) कार चालक अंकित (28) पुत्र घनश्याम के साथ त्रिकोलिया छोड़ने गए थे। रात करीब 11 बजे के बाद वापसी के दौरान मरौंचा मोड़ के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय कार अनियंत्रित हो गई और ट्रॉली से टकरा गई। जिसमें कार में सवार सुकेश उर्फ टोनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात मिली सूचना के बाद इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचना दी। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसमें से घायल अजय को जिला अस्पताल से लखनऊ इलाज के लिए रेफर किया गया है। उधर, घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के दौरान चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एक पुत्र की हुई मौत, तो दूसरा जिंदगी से जूझ रहा
दुर्घटना में रामचंद्र के एक पुत्र सुकेश की जहां मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं उनका बड़ा पुत्र अजय लखनऊ में जिंदगी व मौत के बीच जंग लड़ रहा है। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
मामले में मृतक के पिता रामचंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
-विद्याशंकर शुक्ला, इंस्पेक्टर पलिया