{"_id":"5db741ce8ebc3e013662d140","slug":"accident-lakhimpur-news-bly3819137152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपिया से पेट्रोल डालने पर लगी आग, युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपिया से पेट्रोल डालने पर लगी आग, युवक झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममरी। रविवार शाम बाइक में पेट्रोल डालते वक्त महेशपुर स्थित पान पुड़िया की दुकान में आग लग गई, जिससे पान विक्रेता मुकेश कुमार झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कन्हैयागंज निवासी मुकेश कुमार (35) महेशपुर में लोहे के खोखे में पान पुड़िया की दुकान करता है। रविवार की शाम आठ बजे वह दुकान में मोमबत्ती जलाकर घर जाने की तैयारी में था। तभी एक व्यक्ति बाइक में पेट्रोल डलवाने आ पहुंचा। मुकेश ने जैसे ही पिपिया उठाई। वैसे ही पेट्रोल छलक कर उसके शरीर और मोमबत्ती पर जा गिरा। मोमबत्ती जलने के कारण आग लग गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। शोर शराबा होने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग बुझाई। आग से मुकेश 60 प्रतिशत झुलस गया। उसकी दुकान में रखा सारा सामन भी नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उसे सीएचसी लाए, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।