{"_id":"8d4b5245a6cab03c5447a50125f85fa1","slug":"aboriginal-women-demonstrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदिवासी महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदिवासी महिलाओं का प्रदर्शन
पलियाकलां
Updated Wed, 24 Jun 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
आदिवासी थारू जनजाति गांव के तमाम महिला पुरुषों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य रिसाल अहमद के नेतृत्व में ब्लाक मुख्यालय पर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें भुगतान नहीं मिला और प्रधान ने एक-एक हजार रुपये अंशदान के नाम पर लेने के बाद भी शौचालय नहीं दिया। उन्होंने बीडीओ को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
रिसाल अहमद ने ज्ञापन में कहा है कि धुसकिया ग्राम सभा में करीब डेढ़ साल पहले मनरेगा के तहत ग्रामवासियों ने कई दिनाें तक कार्य किया था जिसका भुगतान अब तक उनको नहीं मिला है। इससे उनके घर में आर्थिक संकट पैदा हो गया है। इसके अलावा आरोप लगाया गया है कि भारत निर्मल अभियान के तहत प्रधान ने ग्राम वासियों से काफी पहले एक-एक हजार रुपया अंशदान के नाम पर लिया लेकिन इसके बाद आज तक आदिवासी ग्रामीणों को शौचालय नहीं दिया गया। मांग की गई है कि मजदूरी का भुगतान फौरन करा कर और निर्मल भारत अभियान के तहत उन्हें शौचालय मुहैया कराए जाएं।
प्रदर्शन में युवक कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष वसीम अहमद, आशाराम, फकीर सिंह, रामजीवन, फूलचंद, अंग्रेज सिंह, कलावती, राम दुलारी, गुलबी देवी, कुसुमा, विशनी कुमारी, बबिता, कविता, नंदरानी, राजमति, राजकुमारी, सुशीला देवी, मृदुला, मालती, अहिल्या देवी, धुम्मा, कजरी आदि तमाम आदिवासी थारू महिलाएं और पुरुष शामिल रहे।