फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   abor Day: Workers awarded

मजदूर दिवस: मजदूर सम्मानित किए हुए

Mon, 01 May 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।  Updated Mon, 01 May 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
abor Day: Workers awarded
मजदूर - फोटो : अमर उजाला
जिले भर में हुआ गोष्ठियों का आयोजन, छात्राओं वे किया पौधरोपण
विज्ञापन


सोमवार को मजूदर दिवस के मौके पर जिले भर में कार्यक्रम हुए। सामाजिक संगठनों ने इस मौके पर मजदूरों को सम्मानित किया। वहीं लायंस क्लब के सदस्यों ने पटरी दुकानदारों को छाते बांटे। चीनी मिल में कार्यक्रम करके मजदूरों को सम्मानित किया गया।
समग्र विकास सेवा समिति के लोगों ने विचार गोष्ठी की, जिसमें समिति अध्यक्ष अशोक सक्सेना ने कहा कि मजदूर मजबूर नहीं हैं बल्कि समाज व राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सदस्यों ने सुआगाड़ा, प्योरपुर, नौरंगाबाद में भवन निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों में बिस्किट के पेैकेट बांटे। गोष्ठी में सत्येंद्र कुमार सिंह, सूर्यांश सक्सेना, अतीक हुसैन, पप्पू, दाउद, अमन, सत्कर्ष तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन

अखिल भारतीय मनरेगा संविदा कर्मचारी महासंघ के लोगों ने नसीरूद्दीन मौजी हाल में गोष्ठी की। राष्ट्रीय महासचिव मुश्ताक अली अंसारी ने मजदूरों से एकता बनाए रखने का आह्वान किया। गोष्ठी में अरविंद कुमार, आलोक कुमार, कल्पना, धीरेंद्र कुमार, रंगोली, सुमन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लायंस क्लब उपकार के लोगों ने धूप में रोजी रोटी चलाने के लिए मजबूर पटरी दुकानदारों को क्लब के नेत्र अस्पताल में छाते बांटे और गोष्ठी की, जिसमें सुरेंद्र तोलानी, डॉ.पीसी भल्ला, शैलेंद्र प्रताप सिंह, शबनम बानो आदि लोग मौजूद रहे। 
मनरेगा मजूदर मिस्त्री महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने नसीरूद्दीन मौजी हाल में मजदूर दिवस मनाया। उन्होंने ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने सहित सात सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार कृष्णपाल व कानूनगो अंकित अवस्थी को सौंपा। यहां पर वेद प्रकाश शर्मा, भाईलाल, अंजनी कुमार, रामजी शर्मा मौजूद रहे।
ग्रामीण विकास फाउंडेशन के लोगों ने संकटा देवी चौराहे पर मजदूरों को माला पहनाया और रामनामी अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र राठौर ने रिक्शा चालकों को मीठा खिलाकर स्वागत किया। भाजपा के सुनील सिंह, संजीव सनातन, विनय शुक्ला, पुनीत शर्मा, अन्नू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
मोहम्मदी। टीपीआरएस एजूकेशनल इंस्टीट्यूट में श्रम दिवस समारोह हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार सक्सेना ने की। उपप्रधानाचार्य बीसी चौबे ने श्रम का महत्व बताते हुए श्रमिकों के गुणों पर प्रकाश डाला। हरीशंकर शुक्ल ने श्रम को विकास के लिए रीढ़ की हड्डी बताया। इस मौके पर शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। छात्रा मनप्रीत कौर, विपशा आर्या, शिवांगी जोशी, हरजीत कौर, गुरमेजर सिंह, आकाशदीप सिंह ने पौधारोपण किया।
पलियाकलां। मजदूर दिवस पर चीनी मिल में एक सभा हुई, जिसमें यूनियन अध्यक्ष कमलेश राय ने कहा कि मजदूरों ने बड़ी कुर्बानी के बाद अधिकार प्राप्त किए थे। उन्होंने मजदूरों को स्वार्थ छोड़कर हक के लिए एक होने की नसीहत दी। महामंत्री निर्भय नारायन सिंह सहित सुनील मिश्रा, रमाशंकर, जयशंकर, देवदत्त शर्मा, चंद्रिका, राजकुमार, मनीष मौजूद रहे। उधर मंडी समिति पहुंचकर युवा व्यापारी प्रतिनिधि रवि गुप्ता ने मजदूरों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
गोला गोकर्णनाथ। सेंट जॉंस स्कूल के छात्र सक्षम पटेल ने मजदूर दिवस पर अपने विचार पेश किए। प्रधानाचार्य फादर रॉबर्ट डिसूजा ने शिक्षक शिक्षिकाओं को मजदूर दिवस की बधाई दी। उन्होंने छात्रों को दैनिक जीवन में हर पल श्रमिकों का सम्मान करने की प्रेरणा दी। संचालन शिक्षिका पल्लवी ने किया।


विद्युत संविदा मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने इस मौके पर नसीरूद्दीन मौजी हाल में बैठक की। पदाधिकारियों ने विभाग से भ्रष्टाचार मिटाने और शासन की ओर से निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने सहित कर्मचारियों के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करने का संकल्प लिया। रवींद्रनाथ सिंह, विनय कुमार मौर्य, उपेंद्र तिवारी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, शिवकुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह लिया संकल्प
1. विद्युत उपभोक्ताओं के साथ आदर और सम्मान जनक व्यवहार करते हुए ईमानदारी पूर्वक सेवा करेंगे।
2. स्वयं भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं होंगे और इसे समाप्त करने में सहयोग करेंगे।
3. संविदा कर्मियों के ईपीएफ मद में हुए करोड़ों के घपले की जांच कराएंगे।
4. ठेकेदारी व्यवस्था के कारण जारी शोषण समाप्त कराएंगे और ट्रेड यूनियन एक्ट में मिले अधिकारों की रक्षा कराएंगे।
5. संविदा कर्मियों के वेतन भुगतान में ठेकेदार प्रथा समाप्त कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed