फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Abhyudaya Coaching: Information about competitive exams given to students

अभ्युदय कोचिंग : छात्रों को दी प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी

Sun, 15 May 2022 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Abhyudaya Coaching: Information about competitive exams given to students
अभ्युदय कोचिग में पढ़ाते अधिकारी।
डायट में हुई कोचिंग की शुरूआत, अधिकारियों ने संभाली कमान
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में रविवार को अभ्युदय कोचिंग का आगाज हुआ। इसमें अधिकारियों ने छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में जानकारी दी। उन्हें तैयारी करने के बारे में भी बताया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर, डायट प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता ने शिक्षक की भूमिका निभाकर छात्रों को पढ़ाया। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के बारे में आवश्यक जानकारी दी। अधिकारियों ने प्रतियोगी परीक्षा के सब्जेक्ट, टॉपिक के बारे में टिप्स दिए। इसके अलावा बेहतर समय प्रबंधन संग टॉपिक को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से समझाया।
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सुधांशु शेखर ने बताया कि परीक्षा में कभी भी सीधे सवालों के जवाब नहीं पूछे जाते हैं। सवाल आपको कंफ्यूज करने वाला होगा। इसलिए इनडायरेक्ट प्रश्नों की तैयारी करें। इसके अलावा टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखकर विषयों के लिए समय जरूर निर्धारित करें। पहले दिन की कोचिंग में करीब 30 छात्र छात्राएं शामिल हुए।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों के लिए है यह योजना
सीएम योगी ने आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को सिविल सेवा आदि की तैयारी करने के लिए अभ्युदय कोचिंग योजना की शुरूआत की है, जिससे गरीब मेधावी छात्र छात्राएं आईएएस, आईपीएस, एनडीए, सीडीएस, नीट एवं जेईई आदि तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर अपना जीवन उज्जवल कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed