फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   aatmanirbhar bharat

वर्चुअल रैली में बोलीं केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी- ‘भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत हैं मोदी’

Sun, 28 Jun 2020 06:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
aatmanirbhar bharat
स्मृति इरानी की वर्चुअल रैली का प्रसारण लैपटाप पर देखते निघासन विधायक शशांक वर्मा - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने पर अवध एवं कानपुर क्षेत्र की वर्चुअल रैली को केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के एक वर्ष के कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने जब सर्वप्रथम संसद की सीढ़ियों को चूमा था तो देश की जनता ने महसूस किया था कि पहली बार कोई जनसेवक प्रधानमंत्री बना है। प्रधानमंत्री ने जनधन खाते खुलवाए, शौचालय बनवाए, उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को रसोई गैस की सुविधा और लोगों को रहने के लिए मकान दिए। बेहतर इलाज के लिए आयुष्मान योजना शुरू की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वंदेमातरम के रचयिता बंकिम चंद्र चटर्जी की जयंती पर यूपी के लोगों को संबोधित करने पर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह चीन का साथ क्यों दे रही हैं, जबकि जबकि देशवासी चीन के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए प्रयासरत हैं। रैली को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, जेपीएस राठौर ने संबोधित किया। समापन परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने किया ।भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, निघासन विधायक शशांक वर्मा, आशू मिश्रा, अभिषेक सिंह सोमू, विनोद लोधी, रमेश चंद्र मिश्रा, रश्मि गुप्ता, अनिल यादव, राम जी दीक्षित, शौर्य सक्सेना, रामजी मौर्य आदि ने ऑनलाइन रैली का संबोधन सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed