फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Aam Aadmi Party celebrated the protest day

आम आदमी पार्टी ने मनाया विरोध दिवस

Tue, 26 May 2015 06:10 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 26 May 2015 06:10 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party celebrated the protest day
भाजपा का एक वर्ष पूरा होने पर आम आदमी पार्टी ने विरोध दिवस मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्रूड ऑयल के दामों में 40 प्रतिशत की कमी होने से पेट्रोल-डीजल के दामों में 12 प्रतिशत से ज्यादा कमी आई है लेकिन सरकार ने उस हिसाब से पेट्रोल के दाम कम नहीं किए। आप कार्यकर्ताओं ने कहा केंद्र सरकार ने अडानी को एक प्रतिशत ब्याज दर पर 6000 करोड़ दिए जबकि देश की रीढ़ कहे जाने वाले किसान को सात प्रतिशत ब्याज पर भी रुपये नहीं मिल रहे हैं। काला धन अभी तक वापस नहीं आया है। कश्मीर में धारा 370 हटाने का वादा पूरा नहीं किया गया। यहां आमिर रजा पम्मी ने कहा कि केंद्र्र सरकार ने जनता से अविश्वास किया है। आप कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर वादा पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन में शिवकुमार सिंह चौहान, शिवचंद्र सिंह तोमर, यदुनंदन प्रसाद गुप्ता, पूनम वर्मा, मयंक बाथम, श्याम किशोर, धीरेंद्र, राम बाबू और आमिर रजा पम्मी सहित तमाम लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed