फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   aag

मूड़ा गालिब में आग लगने से 12 घर जले

Sun, 25 Apr 2021 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
aag
मूड़ा गालिब में आग से जलते घर। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
रेहरिया। तहसील मोहम्मदी की चौकी रेहरिया के अंतर्गत ग्राम मूड़ा गालिब में अज्ञात कारणों से लगी आग से 12 घर जलकर राख हो गए। अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

रविवार को ग्राम मूड़ा गालिब में दोपहर 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई, देखते ही देखते आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घरों में रखा हुआ सामान जलकर राख हो गया तो कई जानवर झुलस गए। आग लगने से सर्वेश, दीपू, भूरे, मुकेश, गोवर्धन, प्यारे समेत करीब 12 लोगों के मकान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी को फोन कर सूचना दी गई लेकिन जब तक गाड़ी पहुंची तब तक आग बुझाई जा चुकी थी।
विज्ञापन

-
शार्ट सर्किट से लगी आग में गृहस्थी का सामान जला
गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला कुम्हारन टोला में श्याममोहन शुक्ल के घर में सुबह आठ बजे शार्ट सर्किट से आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जल गया।
श्याममोहन शुक्ल के घर पर मकान का निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे गृहस्थी का सारा सामान एक ही कमरे में भरा था। सुबह आठ बजे बिजली के सार्ट सर्किट से आग लगने पर सूटकेस में भरे कपड़े जलने लगे। देखते ही देखते फर्नीचर, फ्रिज आदि घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गृहस्वामी और निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, जिससे अन्य सामान बचा लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed