फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   aag

प्लाईवुड फैक्टरी में आग लगने से लाखों की क्षति

Fri, 16 Apr 2021 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
aag
खीरी टाउन में प्लाईवुड फैक्टरी में आग लगने से हुआ नुकसान। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
खीरी टाउन (लखीमपुर खीरी)। महमदपुर रसूलपुर रोड पर स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी में आग लग गई। मंगलवार मध्यरात्रि के बाद लगी आग पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने काबू पाया। लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

खीरी कस्बे से रसूलपुर महमदपुर मार्ग पर स्थित जागृति प्लाईवुड फैक्टरी में आधी रात को लकड़ी सुखाने वाले हीटर प्लांट में अचानक आग लग गई। लपटों को देखकर काम कर रहे मजदूरों ने फोन करके बिजली की आपूर्ति कटवाई और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर मौके पहुंचीं पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि जब आग लगी तो प्लांट के दरवाजे बंद थे, जिससे आग फैलने से पहले ही आसपास की लकड़ियों को हटा दिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इधर, आग लगने का कारण न तो फैक्टरी मालिक ही बता सके और न ही फायर ब्रिगेड कर्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के अधिकारी मुक़ीम उल हक ने बताया कि फैक्टरी में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड कर्मी तुरंत ही फैक्टरी पहुंच गए थे। फैक्टरी के हीटर प्लांट में आग लगी थी। कुल पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। अब तक आग लगने का कारण पता नही लग पाया है।
-
चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, भैंस की जलकर मौत
ईसानगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से काफी संपत्ति जल गई। जबकि आग की चपेट में आकर एक भैंस की जलकर मौत हो गयी।

थाना क्षेत्र के मूडी ग्राम पंचायत के मजरा खमरिया कला निवासी यूनुस पुत्र हफीज के घर मे बुधवार की शाम खाना बनाते समय आग लग गई, जिससे घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आकर यूनुस की भैंस भी जल गई। आग की लपटें देख इकट्ठे हुए आसपास के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed