{"_id":"5e19c34f8ebc3e87de7e16a9","slug":"aag-lakhimpur-news-bly391548039","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोंपड़ी में लगी आग से घरेलू सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोंपड़ी में लगी आग से घरेलू सामान राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। तहसील गोला क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कपरहा के मजरा तेंदुआ में सुबह आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है।
गांव तेंदुआ में छोटेलाल मौर्य लगभग डेढ़ महीने पहले गांव से निकल कर सड़क के किनारे अपनी जमीन पर पुआल की झोंपड़ी बनाकर रह रहा था। शनिवार की अल सुबह घर के सभी लोग सोए हुए थे तभी झोंपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते घर का सारा सामान गद्दा, रजाई, तकिया, चारपाई, आटा, चावल, गेहूं, दाल आदि जलकर राख हो गया। पास ही रह रहे जयराम, विक्रम, मेवालाल, बनबारी ने अथक प्रयास कर आग को बुझाया, तब तक घर का सारा सामान, झोपड़ी जल कर राख हो गई। आग की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान नीरज शुक्ल ने लेखपाल और तहसील के अधिकारियों को अवगत कराया। प्रधान ने पीड़ित को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।