फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   aadhar card shivar na lagnai per loag bharkai

आधार कार्ड शिविर न लगने पर लोग भड़के

Fri, 20 Feb 2015 06:15 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 20 Feb 2015 06:15 PM IST
विज्ञापन
aadhar card shivar na lagnai per loag bharkai
शहर में चल रहे आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को हाथीपुर कोठार के प्राइमरी स्कूल (एसपी वाजपेयी स्कूल) में आधार कार्ड कैंप लगना था। इसलिए वार्ड के सैकड़ों लोग जमा हो गए लेकिन दोपहर तक आधार कार्ड बनाने वाला कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। इससे वार्ड के लोगों में गुस्सा फैल गया और उन्होंने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वार्ड के लोगों का कहना है कि शिक्षिकाओं से बात करने पर पता चला कि आधार कार्ड शिविर लगने का आदेश आया था लेकिन कोई कर्मचारी नहीं आया है। बहुत देर तक लोग इंतजार करते रहे इसके बाद उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरताज अली खान, नीरज वाजपेयी, रामपाल शाक्य ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्दी से जल्दी आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया जाए। प्रदर्शन में हाशमी, पुष्पा, माया, शाजिया, अनारकली, किशमतुनिशां, गुड़िया, राजेश्वरी, रजनी, बिट्टी, नाजमी, शीला, पार्वती, हरीराम, श्यामलाल, शुभम गुप्ता, नीलम जायसवाल, अजय शुक्ला, नासिर, हसीब, गुड्डू, बाबूराम, मुन्ना, पप्पू, शबनम, मधु, शायरा बानो, चुन्नी बेगम, अजीज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed