{"_id":"00931f3f0ca11ca79038dcf79a327fc0","slug":"aadhar-card-shivar-na-lagnai-per-loag-bharkai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड शिविर न लगने पर लोग भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड शिविर न लगने पर लोग भड़के
लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 20 Feb 2015 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में चल रहे आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को हाथीपुर कोठार के प्राइमरी स्कूल (एसपी वाजपेयी स्कूल) में आधार कार्ड कैंप लगना था। इसलिए वार्ड के सैकड़ों लोग जमा हो गए लेकिन दोपहर तक आधार कार्ड बनाने वाला कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। इससे वार्ड के लोगों में गुस्सा फैल गया और उन्होंने प्रदर्शन किया।
वार्ड के लोगों का कहना है कि शिक्षिकाओं से बात करने पर पता चला कि आधार कार्ड शिविर लगने का आदेश आया था लेकिन कोई कर्मचारी नहीं आया है। बहुत देर तक लोग इंतजार करते रहे इसके बाद उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरताज अली खान, नीरज वाजपेयी, रामपाल शाक्य ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्दी से जल्दी आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया जाए। प्रदर्शन में हाशमी, पुष्पा, माया, शाजिया, अनारकली, किशमतुनिशां, गुड़िया, राजेश्वरी, रजनी, बिट्टी, नाजमी, शीला, पार्वती, हरीराम, श्यामलाल, शुभम गुप्ता, नीलम जायसवाल, अजय शुक्ला, नासिर, हसीब, गुड्डू, बाबूराम, मुन्ना, पप्पू, शबनम, मधु, शायरा बानो, चुन्नी बेगम, अजीज अहमद आदि मौजूद रहे।