{"_id":"68c1d486e845a8c2d00c1cc5","slug":"a-young-man-jumped-into-the-sharda-canal-and-went-missing-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-155436-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शारदा नहर में कूदा युवक, लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शारदा नहर में कूदा युवक, लापता
विज्ञापन
उचौलिया। उचौलिया गुरुद्वारा मार्केट निवासी चरनजीत सिंह उर्फ पाली (25) पुत्र जज सिंह अज्ञात कारणों के चलते शारदा नहर में कूद गया। सूचना पर पुलिस और ग्रामीण पहुंचे। शाम तक युवक का पता नहीं चला।
ग्रामीणों ने उसे कूदते देखा तो शोर मचाया, लेकिन पानी से लबालब भरी नहर में कुछ देर में ही वह लापता हो गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। शाम तक ग्रामीण चरनजीत की तलाश करते रहे, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। बताते हैं कि वह नशे का आदी था। इसके कारण उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। उसका विवाह नहीं हुआ था।
चरनजीत दो भाइयों में छोटा था। दूसरा भाई ट्रक चलाता है। बुधवार को वह भी घर पर नहीं था। प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम बुलाई गई है। देर शाम तक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उचौलिया से लेकर गुरुद्वारा मार्केट तक बिकती हैं नशीली दवाएं
उचौलिया कस्बे में और गुरुद्वारा मार्केट में दवा की दुकानों पर नशीली दवाओं की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। कुछ समय पहले गुरुद्वारा मार्केट से नशे की दवाएं पकड़ी गईं थीं। बावजूद इसके नशे की दवाओं का कारोबार बंद नहीं हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले ट्रक चालकों को नशे की दवाएं चोरी-छिपे बेची जाती हैं। क्षेत्र के युवा भी इन दवाओं की गिरफ्त में आ रहे हैं।