फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young man abducted a teenager, police accused of collusion

Lakhimpur Kheri News: किशोरी को भगा ले गया युवक, पुलिस पर सांठगांठ का आरोप

Mon, 27 Oct 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 27 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
A young man abducted a teenager, police accused of collusion
मझगईं। क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस पर पूरे दिन थाने में बैठाने समेत आरोपी से सांठगांठ कर कोई कार्रवाई न करने की भी बात कही है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


पीड़ित ग्रामीण ने बताया कि 23 अक्तूबर की रात 12 बजे उसकी पुत्री घर से अचानक लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। अगले दिन 24 अक्तूबर को पता चला कि एक युवक उसकी पुत्री को ले गया है। उक्त युवक घर के पास में ही स्थित एक ग्रामीण के घर आता-जाता था। इसके बाद परिजन पुत्री को ले जाने वाले युवक के घर पहुंचे तो वहां से गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे दिन उसको व पत्नी को थाने में बैठाए रखा और रात आठ बजे उसकी पुत्री को उसे सौंप दिया गया। साथ ही कहा कि सुबह युवक के घर इसे भेज देना और जयमाला डलवाकर शादी करा देना। ऐसा न करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की भी धमकी दी। इस मामले में किशोरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने पुलिस पर धमकी देने का आरोप लगाया है। वीडियो में पुलिस कह रही है कि वही बयान देना जो कहा जा रहा है, अन्यथा जेल भेज दिया जाएगा। एक अन्य वीडियो में आरोपी युवक के पिता ने भी एक दरोगा को 45 हजार रुपये देकर पुत्र को छोड़ने की बात कही है। थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को मंगलवार को थाने बुलाया जाएगा। अगर लड़की पक्ष चाहता है तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed