{"_id":"68d18ff3213f61f9380d4692","slug":"a-wave-of-devotion-on-maharaja-agrasen-jayanti-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-156387-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: महाराजा अग्रसेन जयंती पर भक्ति का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: महाराजा अग्रसेन जयंती पर भक्ति का सैलाब
Mon, 22 Sep 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन जयंती के मौके पर शहर में निकली शोभा यात्रा में मौजूद झांकियां। संवाद
लखीमपुर खीरी। अग्रवाल समाज की तरफ से श्रीमहाराजा अग्रसेन की 159वीं जयंती पर शोभायात्रा बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित की गई। यह शोभायात्रा मारवाड़ी मंदिर, पुरानी गल्ला मंडी से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई सूर्या लाॅन पहुंचकर समाप्त हुई।
शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के वरिष्ठ सदस्य और पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, मंत्री रामचंद्र अग्रवाल, महेश अग्रवाल, रघुनाथ गोयल, नरेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल और राजू अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी उत्साहपूर्वक शोभायात्रा में भाग लिए।
शोभायात्रा में विभिन्न झांकियों के साथ महाराजा अग्रसेन का संजीव रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा के समापन पर अग्रवाल समाज के बच्चों और महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे कार्यक्रम में और भी रंग भर गया।
विज्ञापन
आयोजन की सफलता पर समाज के सभी सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को याद किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। शोभायात्रा ने समाज की एकता और सौहार्द का शानदार प्रदर्शन किया।