{"_id":"5ef070f38ebc3e42dd7a2a17","slug":"a-pregnant-wife-was-stabbed-to-death-in-a-minor-dispute-while-making-tea110","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय बनाते समय मामूली विवाद में गर्भवती पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय बनाते समय मामूली विवाद में गर्भवती पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या
हत्या के बाद मौके पर लगी भीड़, विलखते परिजन
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
लखीमपुर खीरी। पसगवां कोतवाली की नगर पंचायत बरवर के मोहल्ला गांधीनगर में चाय बना रही पत्नी और पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे गुस्साए पति ने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
बरवर नगर पंचायत के मोहल्ला गंधीनगर निवासी बबलू पुत्र बद्रीप्रसाद की पत्नी रेनू देवी (35) सोमवार की सुबह चाय बना रही थी। उसी समय किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया। इससे नाराज बबलू ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। मृतका के चाचा रामनरेश ने बताया की रेनू 6 माह की गर्भवती थी। हत्या करने के बाद बबलू मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना स्थानीय चौकी पुलिस को सुबह सात बजे मिली। पुलिस ने गांव से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पति बबलू ने पुलिस को बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी को लेकर आपस मे आये दिन विवाद होता था। मृतका रेनू देवी के तीन बच्चे बादल (6), रक्षा देवी (5) और आयुष (3) है। मृतका के पिता खुसीराम निवासी कचनार कोतवाली मोहम्मदी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बबलू के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया। शव पोस्ट मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। रेनू देवी की मौत के बाद उसके बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतका के पिता खुशीराम तीनों बच्चों को अपने साथ ननिहाल ले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।