{"_id":"688273a21a5becffd700fe4b","slug":"a-kanwariya-drowned-while-collecting-water-from-the-river-and-died-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-151533-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नदी से जल भरते समय कांवड़िया डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नदी से जल भरते समय कांवड़िया डूबा, मौत
Thu, 24 Jul 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
सर्वेश, फाइल फोटो
शारदानगर/फूलबेहड़। कांवड यात्रा के लिए साथियों के साथ शारदा नदी में जल लेने गए युवक की डूबने से मौत हो गई।
शारदानगर थाना क्षेत्र के कालीपुरवा गांव से कांवड़ ले जाने के लिए बुधवार दोपहर बाद शाम चार बजे कांवड़िये जल भरने भगहा गांव के पास शारदा नदी पर थे। जत्थे में शामिल कालीपुरवा गांव का सर्वेश (19) पुत्र प्रभु गौतम भी जल लेने गया था। इस दौरान वह नहाने लगा और बहाव में गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। यह देख साथी बचाने दौड़े। कुछ ही पल में वह पानी में ओझल हो गया।
मृतक की छोटी बहन रूबी ने बताया कि भाई सर्वेश के नदी में डूबने की खबर साथ में गए साथियों ने दी। परिजनों ने नदी में तलाशा तो शाम 6 बजे उसको नदी से बाहर निकाला। जिंदा होने की आस में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार रात सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।