{"_id":"121-94342","slug":"Lakhimpur-94342-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी के युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी के युवक को पीटा
Lakhimpur
Updated Fri, 23 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आगरा फोर्ट ट्रेन में यात्रा के दौरान जीआरपी सिपाहियों पर 2500 लूटने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। लखनऊ से लखीमपुर आ रहे खीरी जिले के एक युवक को मोहिबुल्लापुर में अवैध वसूली के चक्कर में जीआरपी ने पीट दिया और 2500 रुपये लूट लिए। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि जीआरपी को जब पैसा नहीं दिया तो उन्होंने उसकी पिटाई की जिससे उसे गंभीर रूप से चोटे आई हैं।
शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी रविप्रताप ने एसपी को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि वह आगराफोर्ट से लौट रहा था कि मोहिबुल्लापुर से आगे ट्रेन चली तभी जीआरपी के सिपाही उसके पास आ गए और उससे टिकट मांगने लगे। जब तक टिकट के बारे में कुछ भी बताता इससे पहले ही जीआरपी के सिपाही उससे पैसा देने की मांग करने लगे, जब उसने इसका विरोध किया तो सिपाहियों ने उसे बुरी तरह पीटा, शोर सुनकर जीआरपी के और सिपाही आ गए और उसके साथ मारपीट की और नगदी छीनकर उस पर चेन पुलिंग का आरोप लगाया।
विज्ञापन