फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जोनल प्रतियोगिता में अव्वल रहा खीरी

जोनल प्रतियोगिता में अव्वल रहा खीरी

Tue, 21 May 2013 05:31 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Tue, 21 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ जोन की 19 वीं अंतर जनपदीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। लखनऊ जोन की 19 वीं अंतर जनपदीय प्रतियोगिता में मेजबान खीरी का दबदबा रहा। पुरुष भारोत्तोलन, महिला भारोत्तोलन और महिला बाक्सिंग में खीरी केजवानों ने जीत की पताका फहराई। वहीं पुरुष बाक्सिंग में लखनऊ की टीम ने पहला स्थान प्राप्त कि या। समापन करते हुए एसपी प्रशंात कुमार ने प्रतिभागियाें का उत्साहवर्धन किया साथ ही विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया।

स्थानीय नसीरुद्दीन मेमोरियल हाल में 19वीं अंतरजनपदीय भारत्तोलन एवं बाक्सिंग प्रतियोगिता 2013 का समापन करते हुए एसपी प्रशांत कुमार ने आयोजन की सफलता के लिए अधीनस्थ स्टाफ व प्रतिभागियों के लिए आभार जताया, अपने संबोधन में कहा खेल भावना ही स्वस्थ समाज की नींव है, तंदुरुस्त शरीर में ही प्रतिभाशाली मस्तिष्क का वास होता है। मेजबान खीरी ने भारत्तोलन में 21 अंक जुटाते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं खीरी की महिला वेट लिफ्टरों ने भी 30 अंक हासिल करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। खीरी की महिला सिपाहियों ने भी मुक्केबाजी में अपना लोहा मनवा दिया, महिला सिपाहीं 23 अंक हासिल करते हुए बाक्सिंग में अव्वल रहीं। लखनऊ टीम ने पुरुष बाक्सिंग में जीत दर्ज कराते हुए 34 अंक प्राप्त किए और पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed