{"_id":"121-66580","slug":"Lakhimpur-66580-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट गहराया
Lakhimpur
Updated Fri, 17 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
बरवर। भीषण गर्मी में पेयजल व्यवस्था खराब होने के कारण नगरवासियों को काफी दिक्कत होती हैं। नगर के मोहल्ला शास्त्रीनगर में कृष्णा मंदिर के पास, मोहल्ला प्रेमनगर में इशहाक के घर के निकट लगा इंडिया मार्का हैंडपंप कई महीनों से खराब पड़ा है। इसके अलावा मोहल्ला रोशननगर में कल्लटर धानुक के मकान के पास लगा हैंडपंप खराब होने के कारण मोहल्लेवासियों को काफी दिक्कत हो रही हैं। नगर पंचायत की पेयजल आपूर्ति धीमी होने के कारण लोगों को पानी नहीं मिल पाता है तथा पानी रखने पर पीला पड़ जाता है।
नागरिकों ने पेयजल व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है। चेयरमैन संजय शर्मा ने पेयजल व्यवस्था में शीघ्र सुधार कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
नागरिकों ने पेयजल व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है। चेयरमैन संजय शर्मा ने पेयजल व्यवस्था में शीघ्र सुधार कराने का आश्वासन दिया है।