{"_id":"121-66569","slug":"Lakhimpur-66569-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्संग में बरसती है भगवान की कृपा : पूजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्संग में बरसती है भगवान की कृपा : पूजा
Lakhimpur
Updated Fri, 17 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
साध्वी पूजा ने किया गुरु महिमा का बखान
लखीमपुर खीरी। जहां सत्संग होता है वहां प्रभु की कृपा बरसती है। जो शांति हमें सत्संग में और गुरु के दरबार में मिलती है वह संसारी भोग में नहीं मिलती है। यह बात योग वेदांत सेवा समिति के सौजन्य से नगर के विलोबी मेमोरियल हाल में आयोजित दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम में संत आसाराम बापू की शिष्या साध्वी पूजा ने गुरु महिमा का बखान करते हुए कही।
साध्वी पूजा ने कहा जिस कार्य को करने से हमें आनंद की अनुभूति होती है वह है भजन। हमें सदैव भगवान का स्मरण करना चाहिए अपनी इंद्रियों को भगवान में लगाएं जो कुछ आंखों से दंखें भगवान की कृपा और करुणा देखें। कानों से जो भी सुनें भगवान की लीलाओं को सुनें। जो यात्रा करें भगवान के लिए करें। इससे हमारी भक्ति बढ़ेगी और जब भक्ति बढ़ती है तो भगवान के साथ एकाकार होने लगता है। उन्होंने भजन गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सत्संग समारोह में श्याम सुंदर वर्मा, शिवकुमार वर्मा, तेजेश्वर नारायण धवन, ओपी बघेल, हरिनंदन पुरी, संत कुमार तिवारी, मनोज कुमार प्रजापति, काशीराम, मीना तिवारी, अर्चना राठौर, सुमन अवस्थी, लालजी राठौर, श्याम किशोर गुप्ता, अजीत कुमार, रमेश कुमार प्रजापति, सहित तमाम लोग उपस्थित थे।